
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। चकेरी क्षेत्र में गैंगस्टर गौरव जैन और उसके तीन साथियों पर युवक से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है। पीड़ित काशी सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने गौरव जैन, यश राजपूत, भवानी और चूचा के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।आरोप है कि 19 जून को फूलवाली गली में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने काशी को रोककर लात-घूंसों से पीटा और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।