news-details

गूगल ने एसआर ग्रुप के छात्रों को किया सम्मानित

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Jhansi

झांसी। एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स अम्बाबाय झांसी में कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के तत्वावधान में गूगल द्वारा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गूगल के जीडीएससी (Google Developer Student Clubs) के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ग्रुप डायरेक्टर प्रो. डॉ. अर्चना लाला ने कहा कि संस्थान के विद्यार्थियों ने तकनीकी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि गूगल के जीडीएससी कार्यक्रम में संस्थान के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की थी, जिसके परिणामस्वरूप सफल प्रतिभागियों को गूगल की ओर से बैग, टी-शर्ट एवं अन्य उपहार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के उत्साह और उपलब्धियों की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को नई तकनीकों से जोड़ने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। संस्थान लगातार विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच उपलब्ध करा रहा है।

इस मौके पर डायरेक्टर फार्मेसी डॉ. विवेक सिंह तोमर, प्राचार्य पॉलिटेक्निक डॉ. जितेन्द्र राय, डीन रिसर्च डॉ. वी.के. सिंह, प्रोक्टर इंजीनियरिंग एवं गूगल फैकल्टी एडवाइजर इं. अमन सलूजा सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में चीफ प्रोक्टर एवं विभागाध्यक्ष सीएस इं. सी.पी. सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।