news-details

गंगा दशहरा पर पांचाल घाट में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर गंगा दशहरा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर गंगे’ के जयकारों के साथ आस्था की डुबकी लगाई। रविवार देर रात से ही श्रद्धालुओं का घाट पर पहुंचना शुरू हो गया था और रात 12 बजे से स्नान का सिलसिला जारी रहा। स्नान के बाद भक्तों ने मां गंगा का विधि-विधान से पूजन कर दान-दक्षिणा दी। कई स्थानों पर सत्यनारायण कथा और मुंडन संस्कार भी आयोजित हुए। श्रद्धालुओं ने दीपदान कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। फर्रुखाबाद के अलावा हरदोई, शाहजहांपुर, मैनपुरी, कन्नौज, कासगंज, बदायूं और एटा समेत कई जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कई श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों और कुष्ठ रोगियों को अनाज, फल और मिठाई बांटी। भीड़ को देखते हुए पुलिस, पीएसी और फ्लड यूनिट की टीमें तैनात रहीं। वहीं पांचाल घाट क्षेत्र में सुबह से भारी जाम लगा रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।