news-details

गंगा दशहरा पर घाटों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सोमवार को गंगा दशहरा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भोर से ही ड्योढी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी और हजारों लोगों ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पर्व को लेकर घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अमित कुमार पुलिस टीम, महिला पुलिसकर्मियों, गोताखोरों और सर्विलांस टीम के साथ घाट पर तैनात रहे।गंगा दशहरा के मौके पर ड्योढी घाट पर विशाल मेले का भी आयोजन हुआ, जहां लोगों ने पूजा सामग्री और घरेलू सामान की खरीदारी की। धार्मिक आस्था के साथ मेले में सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव का माहौल भी देखने को मिला।