
PARDARSHI VIKASH NEWS श्रृंगीरामपुर गंगा घाट पर आगामी गंगा दशहरा पर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी Dr. Ankur Lathar ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मेला क्षेत्र और गंगा स्नान व्यवस्थाओं का अवलोकन कर अधिकारियों से श्रद्धालुओं की संभावित संख्या और सुविधाओं की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद सहित अन्य जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध व सुव्यवस्थित ढंग से पूरी की जाएं। सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए नावों, नाविकों और गोताखोरों की सूची तैयार कर संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि आपात स्थिति में तत्काल संपर्क किया जा सके।उन्होंने मेला क्षेत्र में खोया-पाया केंद्र, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली, पेयजल के लिए पानी के टैंकर, मोबाइल शौचालय और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही घाट तक पहुंच मार्ग की मरम्मत और बैरिकेडिंग कराने पर भी जोर दिया।निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ जिला पंचायत एवं अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य कर गंगा दशहरा मेले को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।