news-details

गंगा एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने शीशा तोड़कर बचाई जान

You can share this post!

 

उन्नाव। उन्नाव जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आसीवन थाना क्षेत्र के खरगौरा गांव के पास तेज रफ्तार से जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में वाहन जलकर राख हो गया। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए शीशा तोड़कर बाहर निकल अपनी जान बचा ली।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से धुआं उठता देख चालक ने वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजे नहीं खुलने पर उसने शीशा तोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।चालक ने आरोप लगाया कि कार में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, नकदी और अन्य कीमती सामान आग में जलकर नष्ट हो गए, जिससे उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उसने यह भी आरोप लगाया कि घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन समय पर दमकल नहीं पहुंची। साथ ही संबंधित कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया हैघटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्सप्रेसवे किनारे खड़ी कार धू-धूकर जलती दिखाई दे रही है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लियागनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।