news-details

गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना आसीवन थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब तेज रफ्तार टाटा पंच कार सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं।प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर का एक ट्रक तकनीकी खराबी के कारण गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही टाटा पंच कार अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा भिड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी अधिक थी, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही आसीवन थाना पुलिस और यूपीडा (UPEIDA) की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर मार्ग को सुचारु कराया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।