news-details

गुंडाराज नहीं, योगी राज चाहिए: द ग्रेट खली

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। अंतरराष्ट्रीय रेसलर और WWE स्टार द ग्रेट खली बुधवार को एक रेस्टोरेंट के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने कानपुर पहुंचे। खली को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बड़ी संख्या में युवाओं और बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम स्थल पर उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान खली ने अपने खास अंदाज में लोगों से बातचीत की। खाने के स्वाद पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें मसालेदार भोजन पसंद है। उनके इस मजाकिया अंदाज ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया।मीडिया से बातचीत के दौरान खली ने उत्तर प्रदेश के विकास और कानून व्यवस्था पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास के लिए बेहतर काम हो रहा है।खली के आगमन को लेकर पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए लोगों में खासा उत्साह नजर आया।