news-details

गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो पर कार्रवाई

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने दो व्यक्तियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट ने अधिनियम की धारा 3(1) के अंतर्गत नोटिस जारी कर संबंधित थाना प्रभारियों को दोनों को गिरफ्तार कर अपने समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।कार्रवाई की जद में सुवाष कुशवाहा पुत्र मोहन कुशवाहा निवासी सरया खुर्द, थाना तमकुहीराज और मुगले आलम पुत्र इस्लाम निवासी विशुनपुरा, थाना रामकोला शामिल हैं।जारी आदेश के अनुसार, दोनों को 20 नवंबर 2026 को जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित होना होगा। इसके बाद अग्रिम आदेश तक निर्धारित तिथियों पर भी उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। आदेश में प्रत्येक व्यक्ति को 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और समान धनराशि की एक प्रतिभूति अथवा निर्धारित शर्तों के अनुसार दो प्रतिभूतियां प्रस्तुत करने का प्रावधान किया गया है।शर्तों का अनुपालन करने पर दोनों को रिहा किया जा सकता है। जिला मजिस्ट्रेट ने प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज और रामकोला को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण करना है।