news-details

गोंडा में देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा। कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शनिवार देर रात एक निरीक्षक सहित 15 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक राजकुमार यादव को अपराध शाखा से हटाकर प्रभारी न्यायालय सुरक्षा बनाया गया है। वहीं, हलधरमऊ चौकी प्रभारी शिवम गुप्ता का तबादला धानेपुर थाना किया गया है, जबकि तरबगंज थाने में तैनात उप निरीक्षक सौरभ कुमार सिंह को हलधरमऊ चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा असगर अली, प्रमोद कुमार सिंह, सौरभ वर्मा, कमलेश सिंह, वीरेंद्र यादव, रवि प्रकाश यादव, जय राम सिंह, उमा शंकर यादव, शंकर कुमार, आशीष यादव और महेंद्र प्रताप को विभिन्न थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर कार्यालय को सूचना देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत कार्य करेंगे। थाने और चौकियों पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा विवादों के समाधान की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी सुनिश्चित की जाए।