news-details

गोंडा में मगरमच्छ हमले से युवक की मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के डीहा गांव में मगरमच्छ के हमले में दीपक की मौत के मामले में 24 घंटे बाद आज उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कल डॉक्टरों की उपलब्धता नहीं होने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। अब गोंडा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा—क्या मौत मगरमच्छ के हमले से हुई या पानी में डूबने से।घटना बुधवार की है, जब 30 वर्षीय दीपक अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने ग्रेटर नोएडा से गोंडा आए थे। सरयू नदी किनारे चिता सजाने के बाद वे हाथ धोने के लिए पानी में गए, तभी मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें खींचकर नदी में ले गया। गुरुवार को करीब 24 घंटे बाद उनका शव नदी से लगभग 8 किलोमीटर दूर तैरता हुआ मिला।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हमले के निशान भी सामने आए हैं, जिनमें दाहिने हाथ, कंधे और कान के पास चोटें शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण नदी के किनारे जाने से बच रहे हैं। प्रशासन ने नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।