
PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा में मोहर्रम और चेहल्लुम त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में धर्मगुरुओं और ताजियादारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी ताजिये की ऊंचाई 15 फीट से अधिक नहीं होगी। इससे ऊंचे ताजियों को अनुमति नहीं दी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सभी ताजियादारों को समय से अपने ताजिये लेकर कर्बला पहुंचने के निर्देश दिए, ताकि जुलूस और अन्य धार्मिक प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो सकें। प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान माहौल खराब करने या अफवाह फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही बिजली विभाग को जुलूस मार्गों पर लटक रहे तारों को ठीक कराने और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।गौरतलब है कि गोंडा में मोहर्रम और चेहल्लुम का त्योहार अगले महीने जून में मनाया जाएगा, जिसे लेकर प्रशासन सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।