news-details

गोंडा में हाईवे के 17 अवैध कट होंगे बंद

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लखनऊ ने सड़क हादसों और जाम पर रोक लगाने के लिए गोंडा-लखनऊ व गोंडा-बलरामपुर हाईवे पर बने 17 अवैध कटों को बंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने चौपाल सागर से बड़गांव चौराहे तक इन कटों को चिन्हित किया है। जिला अस्पताल, गुरु नानक चौराहा, दुःखहरणनाथ मंदिर, मां काली भवानी मंदिर और अन्य प्रमुख स्थानों के अवैध कट बंद किए जाएंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अवर अभियंता सर्वेश ने बताया कि इस कार्य पर 5 लाख रुपये से अधिक खर्च होंगे। प्रशासन ने अन्य हाईवे पर बने अवैध कटों की भी पहचान कर उन्हें बंद करने के निर्देश दिए हैं।