news-details

गोंडा में एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी कतारें

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS Gonda के ग्रामीण इलाकों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। भीषण गर्मी के बीच उपभोक्ता घंटों लाइन में खड़े होकर अपने नंबर का इंतजार करने को मजबूर हैं। सिलेंडर न मिलने से नाराज एक दर्जन से अधिक लोग अपने खाली गैस सिलेंडर लेकर जिलाधिकारी आवास पहुंच गए, जिसके बाद डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को तुरंत गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गुरुवार को डुमरियाडीह स्थित इंडियन गैस एजेंसी समेत कई वितरण केंद्रों पर सुबह से ही भारी भीड़ देखी गई। लोग सड़क किनारे सिलेंडर लेकर बैठे रहे और अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। इसी तरह की स्थिति नवाबगंज और मनकापुर क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर भी देखने को मिली। जिला पूर्ति अधिकारी Kunwar Dinesh Pratap Singh ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया है कि उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं और होम डिलीवरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और एजेंसियों की लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।