
PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा के कौड़िया थाना क्षेत्र के रामापुर गांव में सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव वेद प्रकाश मिश्रा के बगीचे में पड़ा मिला, जिसके पास से पंजाब नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ जांच की और शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए मोर्चरी भेज दिया। बाइक मोहाली निवासी अमरिक सिंह के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पंजाब पुलिस से संपर्क कर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।