news-details

गोंडा में 138 कोचिंग संस्थान बिना फायर NOC के संचालित, जांच में खुलासा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद गोंडा में कोचिंग संस्थानों की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। फायर विभाग की जांच में सामने आया कि जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय से पंजीकृत 138 कोचिंग संस्थानों में से किसी के पास भी फायर विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नहीं है। इसके बावजूद इन संस्थानों को संचालन की अनुमति दे दी गई।जांच के दौरान फायर विभाग ने पाया कि ज्यादातर कोचिंग संस्थान अग्नि सुरक्षा के निर्धारित मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं। कई जगहों पर एंट्री और एग्जिट के लिए सिर्फ एक ही रास्ता मिला, जिससे आपात स्थिति में बड़ी समस्या हो सकती है। कुछ संस्थान पहली और दूसरी मंजिल पर संचालित हो रहे हैं, लेकिन वहां सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं मिली।वर्तमान में जांच में केवल 46 संस्थान ही पंजीकृत पाए गए हैं। फायर विभाग ने सभी कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी कर फायर NOC प्रस्तुत करने और सुरक्षा मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मुख्यालय के निर्देश पर जिले में अभियान चलाकर जांच की जा रही है। संस्थानों को कमियां दूर करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि सभी कोचिंग संस्थानों में दो प्रवेश और दो निकास द्वार की व्यवस्था के साथ फायर फाइटिंग सिस्टम को दुरुस्त करना जरूरी है। मानक पूरे नहीं करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई की जाएगी।