
PARDARSHI VIKASH NEWS रेल मंत्रालय ने गोंडा के यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए गोंडा-लखनऊ-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन का संचालन मंगलवार से दोबारा शुरू कर दिया है। कोविड-19 महामारी के दौरान इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था, जिसके बाद यात्रियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।नई व्यवस्था के तहत यह पैसेंजर ट्रेन प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे गोंडा रेलवे स्टेशन से लखनऊ के लिए रवाना होगी और शाम 4 बजे डालीगंज स्टेशन पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन गोमती नगर और बादशाहनगर स्टेशन पर भी रुकेगी।ट्रेन सेवा बहाल होने से गोंडा, गोरखपुर और लखनऊ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर रोजाना सफर करने वाले लोगों और सामान्य यात्रियों को अब बेहतर सुविधा मिल सकेगी।गोंडा से भाजपा सांसद Kirti Vardhan Singh ने इस ट्रेन के दोबारा संचालन के लिए कई बार रेल मंत्रालय को पत्र लिखा था। इसके बाद ट्रेन को पुनः चलाने की अनुमति मिली।हालांकि कुछ यात्रियों ने ट्रेन के समय में बदलाव की मांग की है। उनका कहना है कि यदि ट्रेन सुबह चलाई जाती तो छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को अधिक सुविधा मिलती।पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी Sumit Kumar ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन का संचालन फिर शुरू किया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी।