news-details

गोंडा के आबकारी अधिकारी साइकिल से पहुंच रहे दफ्तर

You can share this post!

 ईंधन बचाने की पहल

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा के जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचाने की अपील का पालन करते हुए साइकिल से कार्यालय पहुंच रहे हैं। उन्होंने सरकारी गाड़ी का उपयोग छोड़कर नई साइकिल खरीदी है और रोजाना करीब 5 किलोमीटर की दूरी तय कर कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय आते-जाते हैं। उनकी इस पहल की सहकर्मियों ने सराहना की है। प्रगल्भ लवानिया ने विभागीय अधिकारियों को भी ईंधन बचाने के निर्देश दिए हैं। वहीं गोंडा की डीएम प्रियंका निरंजन ने भी अधिकारियों के काफिले और अतिरिक्त वाहनों में कटौती के निर्देश जारी किए हैं।