news-details

गोंडा: एसपी ने दिए सख्त निर्देश, महिला सुरक्षा पर जोर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ गोंडा
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रिजर्व पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन और अपराध समीक्षा गोष्ठी की। बैठक में सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।एसपी ने लंबित विवेचनाओं, खासकर 60-90 दिन पुराने CCTNS मामलों और महिला अपराधों की समीक्षा करते हुए त्वरितनिस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही ‘यक्ष ऐप’, ‘ई-साक्ष्य’ और ‘ऑपरेशन दहन’ को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।उन्होंने हत्या, लूट, डकैती और चोरी जैसे गंभीर मामलों में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए। मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने और ग्रामीण क्षेत्रों में महिला पुलिस बीट मजबूत करने की बात कही।साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई, बाजारों में CCTV बढ़ाने और हाईवे पर ई-रिक्शा संचालन रोकने के निर्देश भी दिए गए।जनवरी 2026 से अब तक गैंगस्टर एक्ट में 32 आरोपियों पर 8 मुकदमे दर्ज हुए हैं, 60 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है और ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत 71 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ नष्ट किए गए हैं।