news-details

G7 के बाद मैक्रों के साथ Vivatech में होंगे शामिल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार देर रात फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचे। होटल के बाहर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने लोगों से मुलाकात की और बच्चों से भी बातचीत की। फ्रांस दौरे के दौरान गुरुवार को प्रधानमंत्री Vivatech 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां उनके साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित 52वें G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया, जहां उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से करीब 18 मिनट द्विपक्षीय बातचीत हुई। बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका संबंधों, वैश्विक सुरक्षा और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्री मार्गों पर भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। G7 के दौरान पीएम मोदी ने कई देशों के नेताओं से मुलाकात कर व्यापार, निवेश, ऊर्जा और तकनीक जैसे विषयों पर बातचीत की। फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पूरी करने के बाद पीएम मोदी अब Vivatech में भारत की तकनीकी उपलब्धियों को पेश करेंगे।