news-details

FSSAI ने 14 फूड ब्रांड्स को भेजा नोटिस, गलत दावों पर कार्रवाई

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने गलत दावों, लेबलिंग नियमों के उल्लंघन और ग्राहकों की शिकायतों को लेकर 14 फूड ब्रांड्स को नोटिस जारी किया है। कंपनियों को तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।FSSAI की जांच में कई प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग और विज्ञापनों में भ्रामक दावे पाए गए। इनमें प्लक्क मैंगो फ्रूट जूस पर "नो ऐडेड शुगर" का दावा किया गया था, जबकि उसमें गन्ने का रस शामिल मिला। वहीं नेचुरल पनीर, सिल्कन टोफू और रैमन नूडल्स जैसे प्रोडक्ट्स पर भी गलत या नियमों के खिलाफ दावे पाए गए।फेरैरो इंडिया के किंडर जॉय पर "मिल्क सॉलिड्स से भरपूर" दावा, मेडिज़न लैब्स के व्हे प्रोटीन पर "प्योर एंड हेल्दी" जैसे दावों और सफोला टोटल हार्ट प्रो ऑयल के विज्ञापन को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।इसके अलावा कई न्यूट्रास्युटिकल और हेल्थ सप्लीमेंट प्रोडक्ट्स पर बिना वैज्ञानिक प्रमाण के स्वास्थ्य संबंधी दावे करने का आरोप है। बीकानेरवाला और परम डेयरी को ग्राहकों की शिकायतों के आधार पर नोटिस दिया गया है।FSSAI ने कंपनियों से जांच रिपोर्ट और सुधारात्मक कार्रवाई की जानकारी मांगी है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट के तहत ग्राहकों को गुमराह करने वाली कंपनियों पर जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई का प्रावधान है।