news-details

फव्वारा दवा बाजार में सील गोदाम का ताला तोड़कर दवाएं बाहर फेंकी गईं

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फव्वारा दवा बाजार में औषधि विभाग की कार्रवाई के बीच दवा माफिया की बड़ी लापरवाही और दुस्साहस सामने आया है। विभाग द्वारा सील किए गए एक गोदाम का ताला तोड़कर सैंपल और एक्सपायर्ड दवाओं को गोदाम से बाहर निकालकर जैन कॉम्प्लेक्स की गैलरी में फेंक दिया गया। शनिवार को जब औषधि विभाग की टीम दोबारा जांच के लिए मौके पर पहुंची तो तीसरी मंजिल की गैलरी में बड़ी मात्रा में दवाओं से भरे कार्टन और बिखरी हुई दवाएं मिलीं, जिन्हें देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।जांच में सामने आया कि बरामद दवाओं में एंटीबायोटिक, सिरप, टैबलेट, कैप्सूल, त्वचा रोग और कॉस्मेटिक से जुड़ी कई प्रकार की दवाएं शामिल हैं, जिनमें सैंपल और एक्सपायर्ड दवाएं भी पाई गईं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह कार्रवाई विभाग की छापेमारी के बाद सबूत छिपाने और गोदाम को खाली करने की कोशिश का हिस्सा मानी जा रही है। शुक्रवार को हुई छापेमारी के बाद देर रात गोदाम को सील किया गया था, लेकिन अगले ही दिन ताला तोड़कर दवाएं बाहर फेंक दी गईं।गोदाम 20 से 30 वर्षों से किराए पर चल रहा था और अब उसके संचालन, लाइसेंस और मालिकाना हक की जांच की जा रही है। भवन स्वामी ने गोदाम मालिक से संपर्क टूटने की बात कही है, जबकि उसका मोबाइल बंद मिला है। औषधि विभाग ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और ताला तोड़ने तथा अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।