news-details

फर्रुखाबाद: रूट बदलने के विरोध में ज्ञापन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद विकास मंच ने कालिंद्री एक्सप्रेस का रूट न बदलने की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन पर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने स्टेशन मास्टर के माध्यम से रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा।मंच ने बताया कि ट्रेन संख्या 14117/14118 (भिवानी-प्रयागराज) वर्षों से फर्रुखाबाद होकर संचालित हो रही है और यह दिल्ली के लिए क्षेत्र की प्रमुख ट्रेन है। प्रस्तावित बदलाव के तहत इसे शिकोहाबाद-इटावा मार्ग से चलाने की योजना है, जिसका विरोध किया जा रहा है।मंच का कहना है कि फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई और मैनपुरी के यात्रियों के लिए यह एकमात्र सीधी ट्रेन है, जबकि अन्य शहरों के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं।मांग पूरी न होने पर मंच ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।