
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक का डर दिखाकर देवर से हलाला कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति और उसके दो भाइयों के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।पीड़िता के अनुसार, उसका निकाह 3 मई 2015 को मऊदरवाजा क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। दंपती के चार बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उस पर देवर के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर उसे तीन तलाक की धमकी दी जाती थी।महिला ने आरोप लगाया कि पति के दबाव में उसे हलाला के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद 10 मई को पति और उसके दो भाइयों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। बाद में पति ने अधिवक्ता के माध्यम से तीन तलाक का नोटिस भी भेजा।महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बच्चों के साथ मारपीट और प्रताड़ना के भी आरोप लगाए हैं। उसने अपने बच्चों को वापस दिलाने की मांग की है। फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी तेज सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।