
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के लाल सराय में शनिवार को पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि एक पक्ष लाल सराय का रहने वाला है, जबकि दूसरा पक्ष थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र से जुड़ा है। वीडियो में लोग सड़क पर एक-दूसरे को गिराकर मारपीट करते और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। झगड़े के दौरान कई लोगों के कपड़े भी फट गए।इस झगड़े का असर आसपास की दुकानों पर भी पड़ा। मारपीट और भगदड़ के कारण सड़क किनारे लगी दुकानों का सामान बिखर गया, जिससे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा। घटना के समय मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर पहचान की जा रही है।शहर कोतवाली प्रभारी के अनुसार, एक पक्ष की तहरीर मिल चुकी है और पूरे मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।