
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद। जिले में सोमवार से पुलिस भर्ती परीक्षा की शुरुआत हो गई है। पहले दिन आठ जिलों से आए कुल 13,440 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा जिले के 19 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जा रही है।सुबह की पाली के अभ्यर्थियों में से कई रविवार देर रात ही फर्रुखाबाद पहुंच गए थे, जिसके चलते बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर रात गुजारनी पड़ी। कई अभ्यर्थी वहीं पढ़ाई करते और आराम करते नजर आए।अभ्यर्थी ललितपुर, अमरोहा, रामपुर, हरदोई सहित कई जिलों से परीक्षा देने पहुंचे हैं। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें ठहरने की उचित व्यवस्था की जानकारी नहीं मिल पाई, जिसके कारण उन्हें मजबूरी में बस स्टैंड पर ही रुकना पड़ा।इसी बीच, समाजसेवियों की ओर से अभ्यर्थियों के लिए धर्मशालाओं और मंदिरों में रहने की व्यवस्था की गई थी, जहां गद्दे और पंखों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी। इसके बावजूद कई अभ्यर्थी इन सुविधाओं का लाभ नहीं उठा सके।प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।