news-details

फर्रुखाबाद में नर्सिंग होम में महिला की मौत के बाद हंगामा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र स्थित एक नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के बाद शनिवार को जमकर हंगामा हो गया। राजेपुर निवासी श्वेता राठौड़ को पथरी के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन ऑपरेशन शुरू होने से पहले ही उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया।जांच के लिए पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अवनींद्र कुमार और अन्य अधिकारियों ने नर्सिंग होम के दस्तावेजों और ऑपरेशन थिएटर की जांच की, जहां कई अनियमितताएं सामने आने की बात कही जा रही है। इसी दौरान टीम और मौजूद लोगों के बीच कहासुनी हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि जांच के दौरान अधिकारियों पर कार्रवाई रोकने का दबाव बनाया गया और उन्हें घेरने की कोशिश भी की गई।बिगड़ते हालात को देखते हुए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और किसी तरह सीएमओ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद भी नर्सिंग होम के बाहर माहौल तनावपूर्ण बना रहा और महिला का शव काफी देर तक वहां रखा रहा। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।