news-details

फर्रुखाबाद में निकला छठवीं मोहर्रम का अलम जुलूस

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के बहादुरगंज तराई मोहल्ले से सोमवार को छठवीं मोहर्रम का अलम जुलूस निकाला गया। करीब 80 साल पुरानी इस परंपरा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।बताया गया कि इस जुलूस की शुरुआत मरहूम मौआ खां ने की थी, जिसे बाद में अबरार मियां ने आगे बढ़ाया। दिलदार हुसैन के नेतृत्व में निकले जुलूस में शामिल लोगों ने कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद किया। इस दौरान लंगर-ए-हुसैनी का आयोजन भी किया गया।जुलूस सुबह करीब 10 बजे बहादुरगंज तराई से शुरू हुआ। इसके बाद यह भीकमपुरा, शमशेरखानी, बजरिया, भाऊटोला, घेरशामू खां, मादारबाड़ी, तलैया फजल इमाम, खटकपुरा, छावनी, मनिहारी, नखासा, बंगशपुरा मस्जिद तल्ला और सूफी खां होते हुए देर रात वापस बहादुरगंज तराई पहुंचकर समाप्त हुआ।जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी अजब सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने पूरे मार्ग पर निगरानी रखी। इस दौरान एसएसआई वीरेंद्र सिंह, एसआई पंकज कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।आयोजन में कमेटी अध्यक्ष दिलदार हुसैन, आयान खान, कमल बाबू, शाहरुख, जीशान खान समेत कई लोग शामिल हुए।