news-details

फर्रुखाबाद में लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र में लूट के आरोपी कुलवंत को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मेडिकल जांच के दौरान पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुइयां गांव के पास खेत में घेराबंदी की, जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर शनिवार रात अधिवक्ता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर हुई लूट में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने मामले में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।