
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद में बढ़ती गर्मी का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। मंगलवार को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के बाद जिला लोहिया अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। डिहाइड्रेशन, वायरल संक्रमण, त्वचा रोग, आंखों में जलन और गले की खराश जैसी समस्याओं से पीड़ित लोग बड़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। ओपीडी में सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं और पर्चा काउंटर पर भी भारी भीड़ देखने को मिल रही है। डॉक्टरों के अनुसार तेज धूप, पानी की कमी और बाहर का दूषित खाना बीमारियों की मुख्य वजह बन रहा है। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि गर्मी में पर्याप्त पानी पिएं, तेज धूप से बचें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।