
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से दो निरीक्षकों और छह उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी रिट सेल भेजा गया है, जबकि निरीक्षक समर बहादुर यादव को प्रभारी रिट सेल से अपराध शाखा में तैनाती दी गई है। उपनिरीक्षक भूकेन्द्र सिंह को कमालगंज थाने से शमसाबाद थाने, महेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से शमसाबाद थाने और धनीराम को पुलिस लाइन से कायमगंज थाने भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक राकेश कुमार को पुलिस लाइन से जहानगंज थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा सर्वेश कुमार को राजेपुर थाना और अजय कुमार को मेरापुर थाने में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी कार्यालय की ओर से सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।