
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद में पिछले तीन दिनों से हो रही रात की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दी है। शनिवार तड़के 3 बजे से सुबह 6:30 बजे तक रुक-रुक कर बारिश हुई, इस दौरान तेज हवाएं और बिजली चमकने का भी असर देखने को मिला। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि दिन में इसके 36 डिग्री तक जाने की संभावना जताई गई है।लगातार बारिश का असर जनजीवन और व्यवस्था पर भी पड़ा है। शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नालियां चोक होने के कारण पानी की निकासी बाधित है, वहीं अस्पताल परिसर और मुख्य सड़कों पर भी पानी भर गया है। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, जिससे गर्मी से राहत बनी रहेगी लेकिन जलभराव की समस्या बनी रह सकती है।