news-details

फर्रुखाबाद में बिजली कटौती से ग्रामीणों का प्रदर्शन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS Farrukhabad में भीषण गर्मी और लगातार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। कंपिल थाना क्षेत्र के मेदपुर गांव के दर्जनों ग्रामीण शनिवार रात कंपिल विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले तीन दिनों से गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है, जबकि आसपास के गांवों में नियमित सप्लाई दी जा रही है।ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने से छोटे बच्चे गर्मी में परेशान हैं और लोगों को मोबाइल की रोशनी में खाना खाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि सिंचाई न होने से मक्के की फसल सूखने लगी है, जिससे भारी नुकसान हो रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि गांव की सप्लाई जानबूझकर काटी जा रही है।ग्रामीण रुस्तम गंगवार और विभोर ने बताया कि 24 घंटे में 8 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं प्रशांत गंगवार ने आरोप लगाया कि एक लाइनमैन अपने गांव और ट्यूबवेल चलाने के लिए मेदपुर की बिजली सप्लाई बाधित कर रहा है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।