news-details

फर्रुखाबाद में अतिक्रमण हटाओ अभियान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद में नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसके तहत सड़क किनारे अवैध रूप से निर्माण सामग्री रखने पर सख्त कार्रवाई की गई। फतेहगढ़ क्षेत्र में ईओ विनोद कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान एक दुकानदार पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया और मौके से तीन ट्रॉली ईंटें जब्त कर नगर पालिका में जमा कराई गईं।अभियान के तहत टीम ने फतेहगढ़ चौराहे से जिला जेल चौराहे तक सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में यदि दोबारा सड़क पर सामान या निर्माण सामग्री रखी गई तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी। मोहल्ला नवादिया क्षेत्र में भी मौरंग और गिट्टी के ढेर पाए जाने पर जुर्माना लगाया गया।नगर पालिका की इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजारों में लगने वाले जाम को कम करना और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना बताया गया है।