news-details

फर्रुखाबाद में आवारा कुत्तों का हमला, परचून दुकानदार घायल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र स्थित मोहल्ला बीबीगंज में सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दुकान खोलने जा रहे एक परचून दुकानदार पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। 55 वर्षीय अनिल कुमार गुप्ता रोज की तरह अपनी बाइक से आवाजपुर स्थित दुकान की ओर जा रहे थे, तभी सुबह करीब 6 बजे रास्ते में अचानक कुत्तों ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में कुत्तों ने उनके पैर को बुरी तरह काट लिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर डंडों की मदद से कुत्तों को वहां से भगाया और घायल दुकानदार को संभाला। इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि अनिल कुमार गुप्ता के पैर में गहरे घाव थे और काफी खून बह रहा था। स्थिति को देखते हुए घावों पर तीन टांके लगाए गए और उन्हें जरूरी इंजेक्शन भी दिए गए। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है और स्थानीय प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की जा रही है।