
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद में डीएम डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, गंगा, पर्यावरण, वन बंदोबस्त और आर्द्रभूमि समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि जनपद को इस वर्ष 40,82,488 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है, जिसमें वन विभाग को 21 लाख और अन्य विभागों को 19.82 लाख पौधरोपण करना है। डीएम ने सभी विभागों को 30 मई तक कार्ययोजना और स्थल चयन की जानकारी देने के निर्देश दिए। साथ ही गंगा में गिरने वाले नालों को टैग करने, बीबीगंज नाले पर पंपिंग स्टेशन स्थापित करने, घाटों पर कार्यरत लोगों का पंजीकरण व सत्यापन कराने और अस्पतालों में जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।