news-details

फर्जी विधायक पास और लाल-नीली बत्ती लगी लग्जरी कार सीज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा शहर में वीआईपी रौब दिखाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने एक लग्जरी कार को पकड़कर सीज कर दिया, जिस पर फर्जी विधायक पास, लाल-नीली बत्ती और हूटर लगे हुए थे। वाहन स्वामी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह यातायात पुलिस को सूचना मिली कि एक लग्जरी कार नुमाइश चौराहे की ओर से लाल-नीली बत्ती और हूटर के साथ शहर की तरफ आ रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नौरंगाबाद चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर कार को रोक लिया।चेकिंग के दौरान कार में लगे लाल-नीली बत्ती, हूटर और “विधायक” लिखा फर्जी पास पाया गया। जब चालक से दस्तावेज और अनुमति मांगी गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर कोतवाली में दाखिल करा दिया।वाहन का नंबर यूपी 16 एबी 2240 बताया गया है। यातायात पुलिस प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि वीआईपी प्रतीकों, लाल-नीली बत्ती और हूटर के अवैध उपयोग के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।