news-details

फर्जी फर्म बनाकर 1.62 करोड़ की GST चोरी का मामला उजागर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा में राज्य कर विभाग की जांच में बड़ा कर फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में पता चला कि टोरंट पावर के नाम से फर्जी बिलों का इस्तेमाल कर एक नकली फर्म तैयार की गई और उसके जरिए करीब 1.62 करोड़ रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का गलत लाभ लिया गया। यह पूरा मामला लोहामंडी थाना क्षेत्र का है, जहां इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विभाग के अनुसार यूबी इंटरप्राइजेज नाम की फर्म का पंजीकरण ग्वालियर रोड के पते पर कराया गया था, जबकि जांच में यह पता फर्जी पाया गया।फर्म संचालक उमेश कुमार व्यास ने वर्ष 2020 में ऑनलाइन आवेदन किया था और 2022 में पंजीकरण सक्रिय हुआ। दस्तावेजों में कॉपर स्क्रैप की खरीद-बिक्री दर्शाई गई थी, लेकिन जांच में किसी भी प्रकार की वास्तविक सप्लाई या व्यापार का कोई प्रमाण नहीं मिला। जब विभाग ने फर्म से जुड़े संपर्क नंबर और पते की जांच की तो सभी विवरण गलत और अस्तित्वहीन पाए गए। टोरंट पावर के नाम से लगाए गए बिलों में भी गंभीर त्रुटियां मिलीं, जिससे फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। इस तरह बिना किसी वास्तविक लेन-देन के केवल कागजी कारोबार दिखाकर कर चोरी की गई, जिससे सरकारी राजस्व को बड़ा नुकसान हुआ।