news-details

फर्जी बैनामे से ट्रस्ट की जमीन हड़पने का आरोप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।  अलीगंज स्थित श्री महावीर जी ट्रस्ट (नया हनुमान मंदिर) की करोड़ों रुपये की संपत्ति को फर्जी बैनामे के जरिए हड़पने का आरोप लगाया गया है। ट्रस्ट के कार्यालय अधीक्षक राकेश दीक्षित ने डीसीपी नॉर्थ से शिकायत कर जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।शिकायत के अनुसार, ट्रस्ट की जमीन का सीमांकन नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कराया था और भूमि पर सरकारी पत्थर भी लगाए गए थे। आरोप है कि इसके बावजूद ट्रस्ट के पूर्व किरायेदार की पत्नी ने केशव राम गुप्ता के माध्यम से जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया।राकेश दीक्षित का कहना है कि जमीन बेचने का अधिकार किसी को नहीं था, फिर भी फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर ट्रस्ट की संपत्ति पर दावा किया जा रहा है। उन्होंने मामले में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।