news-details

फफूंद कवि सम्मेलन में गूंजे देशभक्ति और प्रेम के स्वर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS  हजरत पीर बुखारी शाह साहब और महाराज सहजानंद जी की स्मृति में आयोजित प्रदर्शनी के दौरान अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे ख्याति प्राप्त कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले सम्मेलन में पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष अनवर कुरैशी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान उन्होंने दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा को शॉल और फूल-मालाओं से सम्मानित किया।कवि सम्मेलन की शुरुआत मां सरस्वती वंदना से हुई। जालौन की कवयित्री ऋतु चतुर्वेदी ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने प्रेम और जीवन पर आधारित रचनाएं भी सुनाईं। सीतापुर से आए कवि जगजीवन मिश्रा ने राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि देश को जाति-पाति और धर्म के नाम पर बांटा नहीं जा सकता।मध्य प्रदेश के भिंड से आए कवि सुनील तिवारी, दिल्ली की कवयित्री मोनिका देहलवी और ललितपुर के कवि पंकज अंगार ने भी अपनी रचनाओं से खूब वाहवाही बटोरी। पंकज अंगार की देशभक्ति से ओतप्रोत कविता ने श्रोताओं को भावुक कर दिया।हरियाणा से आए कवि उपेंद्र पाण्डेय और अजय अंजाम ने भी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन सतीश मधुप ने किया। अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष अनवर कुरैशी ने सभी कवियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।