news-details

फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बाजारशुकुल थाना क्षेत्र में मारपीट और फायरिंग के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक लाइसेंसी रिवाल्वर, चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर स्कॉर्पियो सवार चार लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अविनाश सिंह उर्फ हैप्पी, अश्वनी सिंह उर्फ लकी, प्रहलाद सिंह और शिवबरदान सिंह के रूप में हुई है।पूछताछ में पता चला कि हाल ही में जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें ये आरोपी वांछित थे। तलाशी के दौरान एक लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने संबंधित स्कॉर्पियो को भी सीज कर दिया है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।