news-details

फायरिंग की झूठी सूचना से दौड़ी पुलिस

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अछल्दा,औरैया। थाना क्षेत्र के भीखेपुर गांव में फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस और डायल-112 टीम दौड़ पड़ी, लेकिन जांच में मामला पूरी तरह फर्जी निकला। पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
भीखेपुर गांव निवासी राकेश बाबू पुत्र नत्थू सिंह ने रविवार को डायल-112 पर कॉल कर गांव में फायरिंग होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही डायल-112 और अछल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गांव में पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटना की जांच की, लेकिन कहीं भी फायरिंग होने की पुष्टि नहीं हुई। जांच में सामने आया कि सूचना पूरी तरह से झूठी थी।थाना प्रभारी सुरेशचंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को गुमराह करने और फर्जी सूचना देने के आरोप में राकेश बाबू को हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि डायल-112 पर फर्जी सूचनाएं देकर पुलिस का समय बर्बाद न करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।