news-details

फंदे से लटका मिला युवक का शव

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। रेउना थाना क्षेत्र के कटरी गांव में शुक्रवार देर शाम 25 वर्षीय युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी उस समय हुई, जब काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर मां ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर युवक का शव पंखे से लटका मिला।मृतक की पहचान लोकेंद्र निषाद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह दो दिन पहले ही गुजरात से गांव में एक रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने आया था। घटना के समय उसकी पत्नी पूजा अपने दो वर्षीय बेटे के साथ मायके गई हुई थी। परिजनों ने किसी भी प्रकार के पारिवारिक विवाद या झगड़े से इनकार किया है।सूचना पर पहुंची रेउना थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।