news-details

फुटपाथ पर भगवान के चित्र, सपा ने उठाए सवाल

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। मोतीझील स्थित वाल्मीकि उपवन की बाउंड्री के पास फुटपाथ पर बनाई गई भगवान की चित्रकारी को लेकर शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने विरोध जताया। सपाई खुद सफाई का सामान लेकर मौके पर पहुंचे और फुटपाथ की सफाई की। पूर्व विधायक सतीश निगम के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने कूड़ा गाड़ी, बेलचा और झाड़ू के साथ पहुंचकर गंदगी हटाई। इसके बाद फुटपाथ पर बने भगवान के चित्रों पर माल्यार्पण कर फूल चढ़ाए और पूजा-अर्चना की।सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भगवान के चित्रों का इस तरह इस्तेमाल करना धार्मिक भावनाओं का अपमान है। उन्होंने मांग की कि संबंधित ठेकेदार की फर्म को ब्लैकलिस्ट किया जाए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।इस दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, समाजवादी अधिवक्ता सभा और लोहिया वाहिनी से जुड़े कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि धार्मिक चित्रों की मर्यादा बनाए रखने के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई जरूरी है।