news-details

फांसी लगाकर किया आत्महत्या

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू /बाँदा  कमासिन थाना क्षेत्र के कठार गांव में युवक ने बबूल के पेड़ मे फांसी लगाकर किया आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम  बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत कमासिन थाना क्षेत्र के कठार गांव के रहने वाले विकास पुत्र धर्मराज निषाद उम्र करीब 25 वर्ष, अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के पीछे बबूल के पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. जैसे ही ग्रामीणों ने देखा तो परिजन व कमासिन थाना पुलिस को सूचना दिया, मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया, वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौका पर जांच करवाई गई, और तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। जिसका आज मंगलवार की दोपहर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई है, वहीं पुलिस के द्वारा इस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।