
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। रामादेवी-नौबस्ता फ्लाईओवर पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से लोडर चालक की मौत हो गई। हादसा ओवरटेक के दौरान हुआ, जब ट्रक ने पीछे से लोडर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद लोडर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा भिड़ी।सूचना पर पहुंची चकेरी पुलिस ने घायल चालक को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।कार्यवाहक थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से किया गया ओवरटेक प्रतीत हो रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है। मृतक की शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।