
पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया देवरिया सलेमपुर मेन रोड स्थित फ्लाईओवर पर एक वर्ष के भीतर पांचवीं बार गड्ढा बनने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द स्थायी समाधान सुनिश्चित कराने का भरोसा दिया। सांसद ने कहा कि फ्लाईओवर पर बार-बार गड्ढा बनना चिंता का विषय है। यह मार्ग सलेमपुर से मझौलीराज होते हुए बिहार को जोड़ने के साथ-साथ भागलपुर और बलिया की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी वाहनों का आवागमन होने के कारण फ्लाईओवर पर दबाव अधिक रहता है, जिससे सड़क की स्थिति प्रभावित हो रही है।स्थानीय लोगों ने सांसद को बताया कि फ्लाईओवर पर बार-बार गड्ढा बनने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेषकर रात के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती है।सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही आश्वासन दिया कि फ्लाईओवर की मजबूती और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी।स्थानीय नागरिकों ने भी फ्लाईओवर की स्थायी मरम्मत की मांग करते हुए कहा कि बार-बार अस्थायी मरम्मत के बजाय दीर्घकालिक समाधान किया जाना आवश्यक है, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।इस दौरान मंजूर आलम सांसद मिडिया प्रभारी सलेमपुर, रामप्रकाश यादव सांसद प्रतिनिधि, मेराज अब्दुला, योगेश यादव, नागेंद्र पासवान, पुषपराज यादव, दीनानाथ राजभर, अशोक यादव, सुभाष यादव, जैनूल अख्तर, बाबू खां, श्रीमती रंजना भारती, मुन्ना यादव, चंद्रपाल यादव, दीनानाथ चौधरी, आदि मौजूद रहे।