news-details

फाजिलनगर में सपा का शक्ति प्रदर्शन

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। विधानसभा 332 फाजिलनगर क्षेत्र के ग्रामसभा महुअवाँ कारखाना पुरन्दरपुर में रविवार को समाजवादी पार्टी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। कांग्रेस और भाजपा छोड़कर दर्जनों प्रभावशाली नेताओं व कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने क्षेत्र की राजनीतिक सरगर्मियों को तेज कर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी ने की। मुख्य रूप से सदस्य प्रदेश कार्य समिति हसमुद्दीन अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष विजय यादव, जिला सचिव लल्लन यादव, जिला महासचिव ऐनक हक, जिला पंचायत सदस्य राजन शुक्ला, पूर्व प्रधान फुलेना यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक यादव, प्रधान सरफुद्दीन, प्रधान राजेश यादव, पूर्व प्रधान नियाज अहमद तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना ही कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं से जनता परेशान है।इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फारूख अंसारी, भाजपा नेता अरविंद यादव टाइगर, साहिल अंसारी, बाबूलाल यादव, रेहान अहमद, आरिफ अंसारी, अकबर अली, निजामुद्दीन अली, फ़करे आलम हाफ़ीजी, आफ़ताब आलम और शाहिद अंसारी सहित दर्जनों लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।नए सदस्यों का अंगवस्त्र पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान “2027 में सपा सरकार” और “अखिलेश यादव जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।