news-details

एटीएम  कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/ जायस । पुलिस टीम ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले एक शातिर अपराधी शुभम सोनकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को  बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर एक युवक का कार्ड बदलते समय रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से विभिन्न बैंकों के 6 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। शुभम सोनकर के खिलाफ फतेहपुर और कौशाम्बी में पहले से तीन ठगी के मामले दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार, जायस निवासी सैफ पुत्र आफताब अहमद सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से पैसे निकाल  रहे थे। इसी दौरान आरोपी शुभम सोनकर ने मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। सैफ को शक हुआ और उन्होंने शुभम को मौके पर ही पकड़कर जायस पुलिस के हवाले कर दिया।गिरफ्तार अभियुक्त शुभम सोनकर (24 वर्ष) प्रतापगढ़ के कुण्डा थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी तलाशी में अलग-अलग बैंकों के विभिन्न धारकों के कुल 6 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।शुभम सोनकर एक शातिर ठग है। उसके खिलाफ फतेहपुर के किशनपुर थाना और कौशाम्बी के मंझनपुर व संदीपनघाट थानों में भी ठगी के मामले दर्ज हैं। जायस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और बरामद एटीएम कार्ड के मालिकों का पता लगाया जा रहा है।