news-details

एसपी शशांक सिंह के निर्देशन में चला अभियान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में रविवार को जनपद के सभी थाना परिसरों, पुलिस कार्यालयों एवं बैरकों में विशेष स्वच्छता एवं शस्त्र रख-रखाव अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य पुलिस परिसरों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखना तथा कर्मियों में अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा। अभियान के तहत थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में थाना परिसर, कार्यालय कक्ष, आवासीय बैरकों, शस्त्रागारों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की व्यापक साफ-सफाई कराई। साथ ही पुलिस शस्त्रों का निरीक्षण कर उनकी विधिवत सफाई एवं रख-रखाव सुनिश्चित किया गया, जिससे उनकी कार्यक्षमता बनी रहे।पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में जनपदभर के थानों ने समन्वित रूप से अभियान संचालित किया। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्यस्थल बेहतर पुलिसिंग और प्रभावी कार्यसंस्कृति की आधारशिला है।महोबा पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता और रख-रखाव के मानकों का नियमित पालन जारी रहेगा, जिससे जनसेवा और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।